7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवाहिता से तीन लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका पति ट्रैक्टर चलाते है जो मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते है। पीड़िता गांव में अपने बच्चो के साथ अकेली रहती है।
less than 1 minute read
Google source verification
rape.jpg

एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला राजगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसका पति ट्रैक्टर चलाते है जो मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते है। पीड़िता गांव में अपने बच्चो के साथ अकेली रहती है। एक वर्ष पहले की बात है उसी के गांव की एक महिला उसके पड़ोस में रहती है। उसने पीड़िता को अपने घर बुलाया।

जहाँ उक्त महिला व उसके पति ने पीड़िता को तीन लोगों से मिलवाया। पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध तीन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उक्त घटना में दम्पत्ति ने तीनो का सहयोग किया। पीड़िता के अश्लील फ़ोटो व वीडियो बना लिए और उसके बाद उक्त पांचो लोग उसे ब्लैकमेल करने लगे। वहीं तीनों आरोपियो ने पीड़िता को डरा-धमकाकर वीडियो एवं फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उक्त घटना के सम्बन्ध में अगर किसी को बताया तो पति व बच्चो को जान से खत्म करने की धमकी देते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया की उपरोक्त आरोपी उसे एक वर्ष से परेशान कर कई बार दुष्कर्म कर चुके है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।