26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विजयदशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर भव्य उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम वैदिक रीति से दीप प्रज्वलन व शस्त्र पूजन से शुरू हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयदशमी पर भव्य उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया। कार्यक्रम वैदिक रीति से दीप प्रज्वलन व शस्त्र पूजन से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि अशोक पांडे (सेवानिवृत्त BSF असिस्टेंट कमांडेंट) रहे। अक्षय ने बौद्धिक सत्र में संघ की 100 वर्षों की यात्रा और समाज में 'पंच परिवर्तन' (चिंतन, व्यवहार, व्यवस्था, नेतृत्व, संगठन) पर प्रकाश डाला।

मुकेश ने व्यक्ति स्तर पर पंच परिवर्तन पर जोर दिया। स्वयंसेवकों का अनुशासित पथ संचलन स्थानीय लोगों ने सराहा। विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, अशोक मित्तल आदि उपस्थित। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने शताब्दी वर्ष को स्वाधीनता ऊर्जा जागृत करने का अवसर बताया, सत्य विमर्श, संस्कृति गौरव, महर्षि दधीचि से प्रेरणा, पर्यावरण-जल संरक्षण व नारी सम्मान पर बल दिया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व नागरिक शामिल हुए।