
RBSE 12th Result 2024: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बारहवीं कला, विज्ञान और वाणिज्य का रिजल्ट जारी कर दिया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) परीक्षाओं में 8 लाख 66 हजार 270 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वरिष्ठ उपाध्याय में 3671 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड प्रशासन और संभागीय आयुक्त महेशचंद्र शर्मा ने तीनों परिणाम एक साथ जारी किया। स्टूडेंट अपना रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। पूरे प्रदेश में विज्ञान वर्ग का परिणाम 97.73%, कॉमर्स का 98.95% तथा आर्ट्स का 96.88% रहा है।
बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) परीक्षाओं में 12 वीं साइंस कॉमर्स और आर्ट्स तीनों स्ट्रीम के लिए अलवर जिले में कुल 22981 स्टूडेंट रजिस्टर्ड हुए हैं।
यहां देखें रिजल्ट - क्लिक करें
अलवर की प्राची सोनी ने इतिहास रच दिया है। प्राची सोनी ने विज्ञान वर्ग में 100 प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। प्राची एक्सिस एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरथल की स्टूडेंट है।
प्राची ने रोज 5 से 6 घंटे पढ़ाई की, जबकि एग्जाम के समय 11 से 12 घंटे पढ़ाई को दिए। हर विषय को सही ढंग से कवर किया और बार-बार रिवीजन किया।
आर्थिक स्थिति कमज़ोर
प्राची के पापा नरेन्द्र सोनी प्राइवेट नौकरी करते हैं और मां बेबी रानी गृहणी है l आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्कूल मैनेजमेंट की ओर से प्राची को निशुल्क पढ़ाया हैl
सिविल सर्विस है लक्ष्य
प्राची ने बताया कि वे भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती है।
स्वाति सैनी ने विज्ञान वर्ग 92.20% अंक हासिल किये है। स्वाति गाँव - बेरापुर की ढाणी, राव बिरेन्द्र सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सोडावास की स्टूडेंट है।
प्रज्ञा भारद्वाज ने 12वीं कला वर्ग में 98.40% अंक हासिल किये है। प्रज्ञा गांव - मुंडनवाड़ा, राव वीरेंद्र सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोडावास की स्टूडेंट है।
खुशबू ने विज्ञान वर्ग में 96.20% प्रतिशत अंक हासिल किये हैं। खुशबू नारायणी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरसौली की स्टूडेंट है।
Updated on:
20 May 2024 04:57 pm
Published on:
20 May 2024 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
