6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में सड़क हादसा: गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर आ रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

अलवर के कठूमर क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। हादसे में पांच जनों की मौत हो गई। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Aug 15, 2021

Road Accident In Alwar: Five Dies And Three Injured In Accident

अलवर में सड़क हादसा: गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर आ रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

अलवर. अलवर जिले के कठूमर में रविवार को सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर वापस लौट रहे थे। कठूमर कस्बे मेंं नगर सड़क मार्ग पर रविवार को सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल 3 लोगों को इलाज के लिए अलवर रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आई जिसके चलते यह हादसा हुआ।

अलवर के मालाखेड़ा के एक गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर रविवार को कार से वापस गांव लौट रहे थे। नगर से कठूमर आते समय उनकी गाड़ी एक ट्रॉले से टकरा गई। ट्रोला नगर की तरफ जा रहा था। कार के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार ट्रोला में आमने से टक्कर हुई। हादसा इतना खतरनाक था कि आसपास क्षेत्र में धमाके की आवाज हुई। आस पास रहने वालों ने बताया कि कार का ट्यूब फटने की आवाज सुनकर वो लोग सड़क की ओर दौड़े और हादसा देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस घटना में एक बच्चा भी महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग घायल हैं। सभी घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालत गंभीर होने पर उनको अलवर रेफर कर दिया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में जूली चौहान पुत्री योगेन्द्र सिंह पत्नी विरेन्द्र सिंह उम्र 25 वर्ष, रश्मि पत्नी संदीप नरूका उम्र 22 वर्ष, पूरव पुत्र सुरेंद्र उम्र 5 वर्ष

दुर्घटना में गंभीर घायल हैं। सभी का इलाज कठूमर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा हादसे में सतीश नरुका पुत्र ओमकार, वीरू सिंह राजपूत जमालपुर , पूनम पत्नी सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र विशाल सिंह, शिवानी पुत्री ओंकार की मौके पर मौत हो गई। सभी लोगों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में पुलिस कर्मियों द्वारा रखवाया गया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है परिजन मालाखेड़ा से कठूमर पहुंच रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। अचानक नींद की झपकी आने से रॉन्ग साइड सामने से आ रहे ट्रोले से कार टकरा गई। ट्रोला चालक ने कई बार फौरन बजाया बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हादसे की खबर आसपास क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।