अलवर

राजस्थान के अलवर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही परिवार की 3 महिलाओं को कुचला, एक की मौत; दो गंभीर घायल

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं की हालत गंभीर है।

less than 1 minute read
Jul 20, 2025
मृतका बबीता, घायल बेनी बाई व जमना बाई। फोटो: पत्रिका

Alwar Road Accident: अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, दो महिलाओं की हालत गंभीर है। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे अरावली विहार थाना क्षेत्र में कटी घाटी के समीप हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतका के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार की तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। जबकि तीसरी महिला का सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Accident: जवान बेटे का शव देखकर बेसुध हो गई मां, 6 महीने पहले प्रसव के दौरान हुई थी बहू की मौत

शौच के लिए जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर

तीनों महिलाएं कटी घाटी के पास एक रिसोर्ट में काम करती थी। ​महिलाएं मूल रूप से टीकमगढ़, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। परिजनों ने बताया कि सुबह तीनों महिलाएं शौच के लिए एक साथ जा रही थी, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे में बबीता (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेनी बाई को गंभीर अवस्था में जयपुर के लिए रेफर किया गया है। वहीं, जमना बाई का अभी सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: उदयपुर के नारी निकेतन में महाराष्ट्र की किशोरी से बलात्कार, डॉक्टर पर लगा आरोप, प्रेग्नेंट हुई तो कराया अबॉर्शन

Also Read
View All

अगली खबर