
राजस्थान: आंधी तूफ़ान से गिरी गरीब परिवार की छत, पहले पति चल बसे, टूटा दुःख का पहाड़
अलवर. अलवर शहर में सोमवार को आए आंधी तूफान के चलते 60 फीट रोड पर अनीता शर्मा के कमरे की टीन शेड पर पड़ोसी के कमरे की छत आकर गिर गई। अनीता शर्मा आर्थिक रूप से कमजोर है वह कमरे पर छत डलवाने की स्थिति में नहीं है। इसीलिए कमरे पर टीन शेड डली हुई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी की छत पर बना कमरा उनसे ऊपर है। जो 20 से 25 साल पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था। इस कमरे की छत तूफान के दौरान उनके टीन शेड़ पर आकर गिरी। जिसके चलते टीन शेड वाले कमरे में रखा घर की जरूरत का सभी सामान पूरी तरह से खराब हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति नहीं है ।वह अपने बच्चों के साथ रहती हैं । छोटा मोटा काम करके घर चलाती है । अचानक से आई इस विपदा से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है।
सहायता के लिए भेजेंगे प्रस्ताव
तूफान में साठ फीट रोड पर एक मकान पर टीन शेड गिरने की सूचना पर गिरवादर व पटवारी को भेजकर मौका पर्चा बनवाया गया है। जल्द पीडि़त के लिए सहायता का प्रस्ताव भेजा जाएगा। योगेश डागुरएसडीएम अलवर
Published on:
23 Mar 2021 05:49 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
