
अलवर. नगरपालिका मंडल बानसूर की ओर से सफाईकर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने को लेकर सफाई कॉर्मिकों की हड़ताल छठे दिन बुधवार को भी जारी रही।
सफाई नहीं होने से कस्बा सहित सभी मार्गों पर गंदगी के ढेर लग गए। गर्मी के मौसम में बदबू एवं गंदगी होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल समाप्त करने के लिए नगरपालिका के अधिकारी और सफाई कर्मियों में तीन दिन पूर्व बातचीत भी हुई। लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकला। सफाईकर्मी तीन माह का बकाया पूरा वेतन देने की मांग पर अड़े हुए।
जानकारी के अनुसार कस्बे के नगरपालिका मंडल कार्यालय की ओर से कस्बे की सफाई व्यवस्था का ठेका दिया हुआ है। सफाई ठेकेदार की ओर से सफाई कर्मियों को तीन माह का वेतन नहीं दिया गया। जबकि ठेकेदार का कहना है कि पिछले कई माह से विभाग की ओर से भुगतान नहीं आया। जिसके कारण सफाई कर्मियों को वेतन नहीं दिया गया।
निदेशक से मिले विधायक
कस्बे में सफाई कर्मियों की हड़ताल की जानकारी आने पर बुधवार को विधायक देवी ङ्क्षसह शेखावत जयपुर स्वायत्त शासन विभाग कार्यालय में निदेशक सुरेश ओला से मिलकर बानसूर नगर पालिका में फंड जारी करने की मांग की। विधायक ने निदेशक को अवगत कराया कि विभाग की ओर से पिछले 9 माह से 15 वे वित्तिय आयोग की राशी नहीं मिलने से कस्बे के सभी विकास कार्य सहित कर्मचारियों का वेतन रुका हुआ हैं। निदेशक ने शीघ्र ही नगर पालिका बानसूर के लिए 15 वें वित्तीय आयोग की राशि जारी करने का आश्वासन दिया है। विधायक शेखावत स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री झाबर ङ्क्षसह खर्रा से भी मिलकर बानसूर नगर पालिका में फंड जारी करने की मांग की है।
टेक्निकल गलती से हुई राशि में देरी
स्वायत शासन विभाग को नगर पालिका बानसूर से दिए जाने वाले यूडी टैक्स में कमी बताकर विभाग ने 15 वें वित्तीय आयोग की राशि को रोक दिया गया। जबकि स्थानीय नगर पालिका मंडल की ओर से नगर पालिका के गठन के बाद से ही यूडी टैक्स में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी करके ही विभाग में जमा करवाया गया था। नगरपालिका की ओर से यूडी टैक्स में बढ़ोतरी के साथ कि सूचना निदेशालय भेज भी दिए गई थी।। लेकिन निदेशालय स्तर भेजे गई सूचना में त्रुटि होने की वजह से विभाग ने राशी जारी नहीं की।
9 माह से नहीं आई राशि
बानूसर नगरपालिका की अध्यक्ष नीता शर्मा का कहना है कि पिछले 9 माह से निदेशालय की ओर से राशि नहीं आने से समस्या हो गई। इसके लिए विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया गया था।
इधर, नगरपालिका बानसूर के ईओ विशाल यादव का कहना है कि विभाग की ओर से राशि नहीं आने के कारण वेतन नहीं मिलने से सफाईकर्मी हड़ताल पर हैं। राशि नहीं आने से सभी विकास कार्य भी अटके हुए हैं। सफाई ठेकेदार ओर सफाई कर्मियों से बातचीत हुई है। गुरुवार से सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
Updated on:
13 Jun 2024, 12:16 AM IST
Published on:
13 Jun 2024, 12:16 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.