12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरिस्का के बाघ-बाघिन पर टिकी कुनबा बढ़ाने की आस, बाघ लाने का प्रस्ताव फिलहाल अधर में

पिछले दिनों सरिस्का में बाघ-बाघिन के तीन जोड़े रहे साथ

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 24, 2018

Sariska : Tiger tigress together in sariska

सरिस्का के बाघ-बाघिन पर टिकी कुनबा बढ़ाने की आस, बाघ लाने का प्रस्ताव फिलहाल अधर में

अलवर. रणथंभौर से एक बाघ या बाघ-बाघिन का जोड़ा लाने का प्रस्ताव अधर में अटकने के बाद अब सरिस्का के बाघ-बाघिनों पर ही कुनबा बढ़ाने की आस टिकी है। सरिस्का प्रशासन की इन उम्मीदों को उस और बल मिला जब पिछले दिनों सरिस्का में बाघ-बाघिन के तीन जोड़े लंबे समय तक साथ-साथ रहे। सरिस्का में एसटी-11 के शिकार एवं लंबी तलाश के बाद भी बाघिन एसटी-5 का पता नहीं चलने पर सरिस्का में बाघों के कुनबे पर संकट मंडराने लगा था। इसी दौरान बाघिन एसटी-14 के दो शावक दिखाई देने से सरिस्का प्रशासन को राहत मिली। सरिस्का में वर्तमान में बाघों का कुनबा 14 का है। इनमें दो शावक भी शामिल है। वहीं रणथंभौर से सरिस्का में एक बाघ या बाघ-बाघिन का जोड़ा लाने की वन मंत्री की घोषणा के अटकने से सरिस्का में बाघों के कुनबे पर फिर से संकट गहराने लगा था।

अब तीन जोड़ों के साथ-साथ घूमने पर टिकी उम्मीद

सरिस्का प्रशासन की उम्मीद फिलहाल बाघ-बाघिन एसटी-3 व 15, एसटी-6 व 7 एवं एसटी-10 व 13 पर टिकी है। बाघ-बाघिन के ये तीनों जोड़े लंबे समय तक सरिस्का में साथ-साथ रहे हैं और इस दौरान मैटिंग की भी पुष्टि हुई है। इससे सरिस्का प्रशासन को उम्मीद है कि जल्द ही सरिस्का में इन जोड़ों से खुशखबरी मिल सकती है।

नए बाघों के पुनर्वास फिलहाल लगा ब्रेक

एक बाघ की मौत और एक बाघिन के गायब होने का दंश झेल रहे सरिस्का में फिलहाल नए बाघों का पुनर्वास नहीं हो पाएगा। यह निर्णय स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्ड लाइफ की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की रिपोर्ट पर बोर्ड की चेयरमैन एवं मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लिया गया। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक की रिपोर्ट में सरिस्का में बाघों की सुरक्षा और रखरखाव में कमी को आधार मान फिलहाल नए बाघों को स्थानांतरित नहीं करने का निर्णय किया गया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग को निर्देश दिया कि बाघों को सरिस्का टाइगर रिजर्व (एसटीआर) में स्थानांतरित नहीं करें, जब तक कि बड़ी बिल्लियों (बाघों) के लिए इसे सुरक्षित नहीं बनाया जाए।

सरिस्का में पिछले दिनों बाघ-बाघिन के तीन जोड़े साथ-साथ घूम रहे थे। इस दौरान मैटिंग की भी सूचना मिली है। उम्मीद है कि इन जोड़ों से सरिस्का को जल्द खुशखबरी मिल सकती है।
हेमंत सिंह, डीएफओ सरिस्का बाघ परियोजना