12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर कैसे हो विद्युत लाइनों की मरम्मत

लाइनमैनों के 60 पद रिक्त, मरम्मत व रख-रखाव में परेशानी

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur rseb

sawaimadhopur RSEB

सवाईमाधोपुर. लाइन मैनों की नफरी कम होने से अबाध विद्युत आपूर्ति का वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। जयपुर विद्युत वितरण निगम के स्थानीय कार्यालयों में करीब छह साल से 60 लाइन मैनों के पद रिक्त हैं।


ऐसे में तेज अंधड़ में विद्युत पोल टूटने,लाइन बदलने व अन्य कार्यों में परेशानी होती है। जिले में डिस्कॉम के 50 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता है। इसके अनुपात में कर्मचारी नहीं है। रख-रखाव में परेशानी होती है।


पांच दर्जन पद खाली
शहर में विद्युत कार्य व लाइनों के रखरखाव के लिए 60 लाइनमैन है। सुबह 8 से शाम 4 बजे, शाम 4 से रात 12 बजे एवं रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक ये लाइनमैन बारी-बारी से कार्य करते हैं। चंद लाइनमैन के जिम्मे कई प्रकार के कार्य होने पर इन्हें खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आंधी, तूफान व बारिश में विद्युत पोल गिरने एवं विद्युत तारों के टूटने पर विद्युत व्यवस्था चरमरा जाती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।


एक हजार उपभोक्तों पर एक कर्मचारी
सरकार व विद्युत निगम ने शहर, गांव, कस्बों में एक हजार उपभोक्ताओं पर एक विद्युत कर्मचारी अनिवार्य किया है। ऐसे में जिले की जनसंख्या के हिसाब से कर्मचारियों की काफी कमी है। एक ही कर्मचारी को पूरे काम करने पड़ते है। इससे भी विद्युत संबंधित कार्यों में देरी होती है।

निगम के सीएमडी से शिकायत
सवाईमाधोपुर. शहर में इन दिनों बिजली निगम की मनमर्जी से बिजली काटी जा रही है। इससे उपभोक्ता परेशान है। गत गुरुवार रात 12 बजे आधे शहर की बिजली बंद रही। इस संबंध में उपभोक्ताओं ने निगम अधिकारी-कर्मचारियों को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद लोगों ने शहर कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पहुंचकर देखा तो वहां कोई कर्मचारी नहीं मिला।

इसके बाद लोगों ने कनिष्ठ अभियंता से लेकर सुप्रीडेंट इंजीनियर, जिला कलक्टर तक फोन लगाए, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद शहर निवासी एक व्यक्ति ने जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सीएमडी को रात एक बजे फोन किया। इसके बाद बिजली चालू हो सकी। इसी प्रकार शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे सीएमडी को फोन किया। इस पर सीएमडी को बिजली बंद होने एवं अधिकारियों के फोन नहीं उठाने की समस्या बताई। इसके बाद सीएमडी ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिया था। इस संबंध में उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित भी किया।


कम वोल्टेज से परेशान
रवांजना चौड़. कस्बे के वार्ड-4 के माली व जाट मोहल्ले में गत महीनों से कम वोल्टेज से बिजली आपूर्ति होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मेवाराम माली, मुकेश आदि ने बताया कि कम वोल्टेज बिजली आपूर्ति से विद्युत उपकरण जैसे टीवी, फ्रिज व पंखे चल नहीं रहे हैं। वहीं मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर पर बिजली के तार बार बार जलने से आपूर्ति बाधित रहती है। कई बार रात भर बिजली गुल रहती है। ऐसे में भीषण गर्मी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।