1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

1 April New Rule: स्कूल-OPD का बदला समय, ट्रेन टिकट कैंसिलेशन महंगा, 1 अप्रेल से राजस्थान में हुए कई बड़े बदलाव

School Time Change: सरकारी स्कूलों में पहली बार नया सत्र एक अप्रेल से शुरू हो गया है। वहीं टोल टैक्स पर नकद राशि अब नहीं ली जा रही। सरिस्का बाघ अभयारण्य में सफारी के चार्जेज और आंगनबाड़ी केंद्र - अस्पताल की ओपीडी का समय भी बदला गया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

Apr 01, 2026

1 April 2026

फोटो: पत्रिका

April 1 Financial Rule Changes Highlights: एक अप्रेल से नया वित्तीय वर्ष लागू हो गया है। इसके साथ ही बहुत से बदलाव भी लागू हो गए हैं। सरकारी स्कूलों में पहली बार नया सत्र एक अप्रेल से शुरू हो गया है। वहीं टोल टैक्स पर नकद राशि अब नहीं ली जा रही। सरिस्का बाघ अभयारण्य में सफारी के चार्जेज और आंगनबाड़ी केंद्र - अस्पताल की ओपीडी का समय भी बदला गया है। जानिए क्या-क्या बदलाव आज से देखने को मिले।

सुबह 8 बजे खुली OPD

जिला चिकित्सालय की ओपीडी में सुबह 8 बजे से काम शुरू हो गया जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा। वहीं राजकीय अवकाश के दिन सुबह 9 से 11 बजे तक ओपीडी खुली रहेगी। इसके बाद इमरजेंसी खुली रहेगी। डॉ. सुनील चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद अस्पताल को पीसी सैनी के रूप में नया पीएमओ मिला है। सैनी ने भी आज से ही कार्यभार संभाल लिया है।

स्कूलों का बदला समय

एक पारी में चलने वाले स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 बजे खुल गए को दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

सुबह 6 बजे से शुरू हुई सफारी

सरिस्का टाइगर रिजर्व में सफारी का समय बदल गया। मॉर्निंग शिफ्ट की सफारी सुबह 6 से 9.30 और शाम की शिफ्ट की सफारी का समय दोपहर 3 से शाम 6.30 बजे तक होगा। यह समय 15 मई तक चलेगा। इसके बाद 16 मई से 30 जून तक शाम की पारी की सफारी का समय दोपहर 3.30 से शाम 7 बजे हो जाएगा।

टोल पर बंद हुआ नकद भुगतान

राष्ट्रीय राजमार्गों पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद हो गया। अब फास्टैग या यूपीआइ से ही टोल का भुगतान किया जा सकता है। टोल दरों को भी 10 से 75 रुपए तक बढ़ाया है।

ट्रेन टिकट कैंसिल कराना हुआ महंगा

ट्रेन छूटने के 8 घंटे पहले तक कोई रिफंड नहीं मिलेगा। आठ से 24 घंटे पहले कैंसिल कराने पर 50 फीसदी, 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल कराने पर 25 और 72 घंटे से पहले टिकट कैंसिल कराने पर केवल कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ेगा।

ढाबे पर खाना, कलाकंद, मिठाई और समोसा-कचौरी महंगे

गैस किल्लत के चलते ढाबे व होटलों पर खाना 10 से 15 प्रतिशत तक महंगा हो गया। अलवर का कलाकंद 20 से 25 रुपए और मिठाई 20 रुपए किलो और कचौरी-समोसा प्रति नग 5 रुपए तक महंगे हो गए।