11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

होली पर वीडियो में दे​खिए शहर की सफाई का हाल

होली पर गंदगी से शहर बजबजा रहा है। हर गली-मोहल्लों व मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। हर कोई परेशान है। जिम्मेदारों को फोन किए गए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।

Google source verification

अलवर

image

susheel kumar

Mar 05, 2023

अलवर. होली पर गंदगी से शहर बजबजा रहा है। हर गली-मोहल्लों व मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। हर कोई परेशान है। जिम्मेदारों को फोन किए गए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं।

गंदगी शहर की सबसे बड़ी समस्या है। यहां कूड़े के ढेर हर जगह मिलेंगे। नगर परिषद के पास 1100 से अधिक लोगों की टीम है। संसाधन हैं पर यह काम नहीं कर रहे। यही कारण है कि रेलवे आरक्षण केंद्र के बाहर 30 मीटर तक कूड़ा ही कूड़ा पड़ा हुआ है। यहां पशु कूड़े को फैला रहे हैं। सड़क तक गंदगी हो गई है। नेहरू पार्क के पास, एचडीएफसी एटीएम के सामने, अशोक चौक पर, कंपनी बाग के पास, आर्य नगर, यूआईटी के सामने, आंबेडकर चौक के पास कूड़े के ढेर हैं। यह शहर के प्रमुख मार्ग हैं जहां से अफसर भी गुजरते हैं लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देते। यही कारण है कि शहर लगातार कचरे से भरता जा रहा है। इसकी जड़ तक अधिकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं जबकि अधिकारी दूसरे अभियान पर अभियान चला रहे हैं।