
शाहजहांपुर में किसान आंदोलन में फिर से जान फूंकने की तैयारी, बीकानेर से किसान पहुंचे, 5 सितम्बर को यूपी में होगी महापंचायत
अलवर/शाहजहांपुर. केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने तथा एमएसपी गारंटी कानून की आवश्यकता को लेकर गत वर्ष 13 दिसंबर से शाहजहांपुर-खेडा बॉर्डर पर हाइवे पर महापडाव डाल किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन को किसान संगठनों ने समर्थन दिय। आंदोलनकारी किसानों के रहने, खाने व पहनने की माकूल व्यवस्था के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के अगुवाओं द्वारा की जाती रही है। इस कड़ी में सोमवार को बीकानेर जिले के गडवाला गांव के किसान पूर्व उपसरपंच शिवनारायण सहारण के नेतृत्व में 111 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक लेकर बॉर्डर पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चा अगुवाओं को सौंपा।
वहीं कोटपूतली के यादव समाज जिलाध्यक्ष गिरधारी गुरूजी के नेतृत्व में राजेन्द्र यादव, गिरदावर रामनिवास यादव, एडवोकेट रामचन्द्र यादव के नेतृत्व में जगदीशपुरा,मोहनपुरा, कंवरपुरा व फतेहपुरा गांवों से आंदोलनकारियों के लिए सब्जी व दूध लेकर पहुंचे। साथ ही नियमित रूप से अलग अलग स्थानों से पहुंच रही सामग्री को देख आंदोलनकारियों को उनके संघर्ष को बल मिलता जा रहा है। बीकानेर से गेहूं व कोटपूतली से सब्जी,दूध लेकर पहुंचने वाले किसान दलों को अखिल भारतीय किसान यूनियन प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील, पूर्व विधायक पवन दुग्गल, तारासिंह सिद्दू, खेताराम सहारण, गणेशाराम सहारण, बाबूभाई गोदारा, अशोक गोदारा, महेन्द्र शाहू, मनोज सहारण सहित द्वारा बॉर्डर पर आंदोलन में सहयोग करने पहुंचने वालों का आभार जताया गया।
5 सितंबर को यूपी के मुजफ्फर नगर संयुक्त किसान मोर्चा की होगी महापंचायत
देशभर में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों को अनसुना कर रही केन्द्र सरकार को अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने की योजना के तहत संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 5 सितंबर को उत्तरप्रदेश के मुजफ्फर नगर में भाजपा हटाओ-किसान की सरकार लाओ के संकल्प के साथ महापंचायत की जाएगी। पूर्व विधायक पवन दुग्गल ने बताया कि महापंचायत को सफल बनाने के लिए देश के सभी बॉर्डरों से किसान संगठनों व अन्य स्थानों से हजारों की संख्या में वाहनों से मुजफ्फर नगर के लिए किसान रवाना होंगे।
Published on:
24 Aug 2021 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
