6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहजहांपुर ट्रैक्टर परेड: बॉर्डर से रवाना होकर हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय ध्वज को करेंगे सैल्यूट, जानिए पूरा रूट

शाहजहांपुर बॉर्डर से किसान ट्रैक्टरों में सवार होकर परेड के लिए रवाना होंगे। वे मानेसर में राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर वापस लौटेंगे

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jan 26, 2021

Shahjahanpur Tractor Pared Route Live Updates

शाहजहांपुर ट्रैक्टर परेड: बॉर्डर से रवाना होकर हरियाणा के मानेसर में राष्ट्रीय ध्वज को करेंगे सैल्यूट, जानिए पूरा रूट

अलवर. कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा गुरुवार को ट्रैक्टर परेड निकली जाएगी। गणतंत्र परेड ट्रैक्टरों से निकालने की घोषित योजनान्तर्गत संयुक्त मोर्चा के किसानो की अगुवाई मे सबसे प्रथम पंक्ति में आंदोलन में शहीद हुए किसानों की बेदी के साथ 15 सौ ट्रेक्टरों के दल में प्रत्येक ट्रैक्टर पर तीन किसानों की मिली अनुमति के अनुसार एचएच 48 से होकर रवाना होने का कार्यक्रम तय किया गया है।

परेड़ में शामिल होने वाले पूर्व विधायक कामरेड अमराराम जाट ने बताया कि बॉर्डर से किसानों की ट्रैक्टर परेड रवाना होकर हरियाणा के मानेसर स्थित इंजिनियरिंग कॉलेज के सामने प्रशासन की ओर से फहराये गये राष्ट्रीय ध्वज को सेल्यूट करते हुए प्रशासन द्वारा निर्धारित डिवाइडर मार्ग से ट्रेक्टरों की एतिहासिक रैली दिल्ली के लिए कूच करती हुए वापस इसी मार्ग से होकर महापडाव स्थल पर पहुंचेगी।

आरएलपी भी किसान ट्रैक्टर परेड में लेगी भाग

आरएलपी संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ता भी किसान गणतंत्र परेड मे भाग लेगें। बेनीवाल ने सोशियल मीडिया के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं को आज किसानों द्वारा गणतंत्र परेड़ ट्रैक्टर रैली में भाग लेने पहुंचने का आह्वान किया है।

किसान के वजूद की लड़ाई

शाहजहांपुर बॉर्डर पर बड़ी संख्या में किसानों ने डेरा डाल रखा है। यहां पर बड़ी संख्या में कई राज्यों सहित राजस्थान के किसान शामिल है। वही सोमवार को भी सभा स्थल पर किसानों का आना जारी था। जिनमे मेवात, जयपुर, दूदू, शाहपुरा,पावटा,सीकर,हनुमानगढ के किसान भी सभा स्थल पहुंचे। सभा को संबोधित करने वालों मे जाट नेता राजाराम मील, अमराराम, पवन दुग्गल, कांग्रेस नेता बलबीर छिल्लर, नोहर के हनुमान शर्मा, ओम संदू, मोहनलाल बैरवा, मुरारीलाल जांगिड, सत्यनारायण सोनी, अहमद तल्वी, कुलदीप ढेवा, शिवप्रकाश नागर, विधाधर मील, प्रतिभा शिंदे, कैलाश, बजरंग चौयल, रामादेवी बावरी, देवीलाल कुल्हर, सुभाष जाखड, सीमा जैन सहित ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.संजय माधव ने किया।