
बदहाली की कहानी : कभी था गुलजार, आज गंदगी और शराबियों का अड्डा
अलवर. अलवर शहर की सबसे बड़ी कॉलोनी अरावली विहार के टंकी वाला पार्क दुर्दशा का शिकार है। यहां इतनी गंदगी है कि खड़े होना भी मुश्किल हो गया है।
अरावली विहार हाउसिंग बोर्ड काला कुआं के सेक्टर २ में मकान नम्बर ३३९ के सामने वाले पार्क की हालत बद से बदतर हो गई है। पार्क में टूटे हुए झूले पड़े हैं और सीवरेज के टैंकर के ढक्कन टूटे हुए है जिनसे कभी भी हादसा हो सकता है।
इसी प्रकार यहां गंदगी के कारण कीचड़ जमा रहता है। यहां जलदाय विभाग ने पानी की टंकी बनाई है जिसके नीचे पानी जमा रहता है। इस टंकी के बनने के साथ ही इस पार्क की दुर्दशा शुरू हो गई। इसके चलते स्थानीय लोग परेशान हैं। स्थानीय महिला कांता कल्ला का कहना है कि पानी की टंकी बनने के बाद यहां पार्क की हालत बिगड़ गई है। इस पार्क में पानी की टंकी के पास बैठकर लोग शराब पीते हैं। लता कल्ला कहती हैं कि इस पार्क की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां कोई भीतर नहीं घुस सकता है। इसकी शिकायत कई बार प्रशासन को कर चुके हैं लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
रेखा शर्मा बताती हैं कि इस पार्क में पहले खूब लोग शाम को घूमने आते थे लेकिन अब यह पूरी तरह उजड़ गया है। इस पार्क को अब भी सुधारा जा सकता है। इस बारे में उर्मिला, कृष्णा व मीना का कहना है कि पार्क में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। यहां पुलिस को सख्ती करनी चाहिए।
Published on:
18 Dec 2019 02:07 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
