
दस मिनट की बारिश ने गिराया दो डिग्री पारा, मंडी में व्यापारियों का अनाज भीगा
शनिवार शाम को हुई बारिश
दस मिनट की बारिश ने गिराया दो डिग्री पारा, मंडी में व्यापारियों का अनाज भीगा
आज भी बूंदाबांदी होने के आसार, तापमान में आएगी गिरावट
अलवर. मौसम में शनिवार की दोपहर अचानक बदलाव हो गया। शाम को दस मिनट बारिश हुई, जिससे तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट महसूस की गई। हवाएं चलने से ठंडक लौट आई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश से किसानों का नुकसान हुआ। वहीं अनाज मंडी में व्यापारियों का खरीदा अनाज बोरियों में खुले आसमान के नीचे रखा था जो भीग गया। शनिवार की दोपहर तक तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होती जा रही थी लेकिन शाम को कम दबाव का क्षेत्र बना और बादल बनना शुरू हो गए। नमी का प्रतिशत बढ़ गया। कुछ देर बाद अंधड़ चला और बारिश शुरू हो गई। करीब दस मिनट तक तेज बारिश हुई।
शहर के कुछ हिस्सों में जलभराव हुआ लेकिन कुछ ही देर में निकासी हो गई। अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को भी बूंदाबांदी के आसार हैं।
Published on:
19 Mar 2023 12:12 pm
