
representative picture (patrika)
शहर में घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने शुल्क दरें निर्धारित कर दी हैं। अब लोगों से कचरा संग्रहण शुल्क मकानों के वर्गमीटर क्षेत्रफल के हिसाब से वसूला जाएगा। यदि आपके मकान का एरिया 50 वर्गमीटर तक है, तो प्रतिमाह 20 रुपए देने होंगे और यदि 51 से 300 वर्गमीटर तक का मकान है, तो प्रतिमाह 80 रुपए देने होंगे।
300 वर्गमीटर से अधिक के मकान मालिकों को प्रतिमाह 150 रुपए देने होंगे। इसी तरह नगर निगम ने छात्रावास, अस्पताल, होटल, रेस्टोरेंट, कोचिंग सेंटर्स, मैरिज होम समेत सभी प्रकार के भवनों के लिए भी दरें तय कर दी हैं। निगम ने यह भी कहा है कि सरकार चाहेगी, तो इन दरों को संशोधित भी कर सकती है।
क्लीनिक, लैब, डिस्पेंसरी 50 बेड रुपए
50 वर्गमीटर तक का मकान 20 रुपए
51 से 300 वर्गमीटर तक मकान 80 रुपए
300 वर्गमीटर से अधिक के मकान -150 रुपए
ढाबा, मिठाई की दुकान आदि 250 रुपए
गेस्ट हाउस 750 रुपए
छात्रावास सरकारी 500 रुपए
छात्रावास निजी 1000 रुपए
थ्री स्टार होटल 1500 रुपए
होटल-रेस्टोरेंट 1000 रुपए
थ्री स्टार से अधिक रैंक वाले होटल 3500 रुपए
व्यवसायिक कार्यालय, बैंक आदि 700 रुपए
निजी शैक्षणिक संस्थान 1000 रुपए
निजी कोचिंग संस्थान 5000 रुपए
निजी कोचिंग क्लासेज 1000 रुपए
क्लीनिक 1000 रुपए
50 बेड से अधिक वाली डिस्पेंसरी 4000 रुपए
लघु व कुटीर उद्योग वर्कशॉप 4000 रुपए
गोदाम, कोल्ड स्टोरेज 1500 रुपए
शादी हॉल, उत्सव व प्रदर्शनी हॉल 3 हजार वर्गमीटर तक 2000 रुपए
शादी हॉल, उत्सव व प्रदर्शनी हॉल 3 हजार वर्गमीटर से बड़े 5000 रुपए
स्ट्रीट वेंडर 50 रुपए
बहुमंजिला इमारतें, सभी फ्लैट्स 80 रुपए
इस नई व्यवस्था से निगम के खजाने में सालाना 5 करोड़ से ज्यादा राशि आने की संभावना है। एक निजी फर्म को एक साल पहले यूडी टैक्स वसूलने से लेकर आवासों का सर्वे करने का जिम्मा दिया था, जिसमें निगम के खजाने में 7 करोड से अधिक रकम आई। अब घर-घर कचरा संग्रहण में आवासों की संख्या बढ़ी है। हालांकि समुचित वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण नहीं हो पाता, जिसका असर स्वच्छ सर्वेक्षण पर पड़ सकता है। राजस्व अधिकारी भुवन शुक्ला कहते हैं कि यूडी टैक्स की वसूली अच्छी हुई
यूजर चार्जे के लिए उपभोक्ता अलवर नगर निगम के राजस्व अधिकारी भुवन शुक्ला के मोबाइल नंबर 9449287594, स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश चंद 8058998923 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
नगर निगम ने घर-घर कचरा एकत्रित करने के लिए यूजर चार्ज की दरें तय की गई हैं। यह संबंधित उपभोक्ताओं को प्रतिमाह देनी होंगी - राकेश कुमार मीणा, इंजीनियर, स्वच्छ भारत मिशन
Published on:
15 Jan 2026 12:06 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
