7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्य सरकार खोखली घोषणाओं का पिटारा, जनता को जागरूक करने की भरी हुंकार

भिवाड़ी कस्बे से भाजपा पदाधिकारियों ने रथ के आगे नारियल फोडक़र पार्टी की जन आक्रोश यात्रा को रवाना किया। साथ ही जनसभा का आयोजन किया। जिसे सांसद सहित पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर जंगलराज, भ्रष्टाचार व कुशासन का आरोप लगाते हुए खोखली घोषणाओं का पिटारा बताया। विरोध में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए जनता को जागरूक करने की हुंकार भरी।

2 min read
Google source verification
भाजपा की जन आक्रोश यात्रा

भिवाड़ी. भाजपा की जन आक्रोश यात्रा की रवानगी के दौरान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

भिवाड़ी. कस्बे के मिलकपुर स्थित बाबा मोहनराम मंदिर से रविवार को भाजपा पदाधिकारियों ने रथ के आगे नारियल फोडक़र पार्टी की जन आक्रोश यात्रा को रवाना किया। साथ ही मनसा चौक पर जनसभा का आयोजन किया। जिसे सांसद सहित पार्टी पदाधिकारियों ने राज्य सरकार पर जंगलराज, भ्रष्टाचार व कुशासन का आरोप लगाते हुए खोखली घोषणाओं का पिटारा बताया। साथ ही विरोध में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए जनता को जागरूक करने की हुंकार भरी।


अलवर सांसद महंत बाबा बालकनाथ ने कहा कि पूरा प्रदेश कांग्रेस के कुशासन का परिणाम भुगत रहा है। विकास में राज्य पिछड़ गया है। अपराध के मामले में राजस्थान शिखर पर है। कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। प्रदेश की जनता ने ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। पूर्व विधायक मामनसिंह यादव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं के ही नाम बदल कर और तिजारा विधानसभा में पूर्व भाजपा सरकार में कराए गए कार्यों के फीता काटकर कांग्रेस के पदाधिकारी वाहवाही लूट रहे हैं। क्षेत्र में अपराध चरम पर है। प्रशासन में घोर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। पुलिस निष्क्रय पड़ी है। भिवाड़ी में आए दिन बच्चों, महिलाओं के अपहरण की घटनाएं सामने आ रही है। सरेआम लूटपाट और फायरिंग की घटनाएं आए दिन देखने को मिल रही है। भिवाड़ी नप के पूर्व सभापति संदीप दायमा ने आरोप लगाया कि विधायक के गुंडे आए दिन घरों में घुसकर लोगों को धमकाने का काम कर रहे हैं। विधायक के इशारे पर ही प्रशासनिक अधिकारी काम कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी। जन आक्रोश यात्रा के तिजारा विधानसभा संयोजक हर्ष यादव ने कहा कि राजस्थान में जंगलराज व भय का माहौल है। सरकार खोखली घोषणाओं का पिटारा है। इस अवसर पर सह संयोजक विक्रम, प्रभारी प्रहलाद सिंहल, यात्रा प्रभारी गोरधन सिसोदिया, प्रधान जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा।