अलवर. किशनगबास क्षेत्र में श्रीश्याम बाबा मंदिर ग्राम बास कृपाल नगर में श्रीश्याम विकास समिति की ओर से आयोजित दो दिवसीय लक्खी मेले का समापन रविवार को हो गया। मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। साथ ही झांकियों सहित शोभायात्रा भी निकाली गई। मेले में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीपचन्द खैरिया रहे। जिनका श्रीश्याम विकास समिति के दयानन्द यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। मेले में रात्रि को शोभायात्रा, जागरण, अखंड ज्योति, श्रृंगार, छप्पन भोग के आयोजन हुए। गायकों ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। मेले के पहले दिन प्रभात फेरी, हवन, भंडारा, रथ यात्रा एवं भजनों का गुणगान किया गया था। रविवार को को मेले का समापन किया गया। सुबह 9 बजे मेला कीर्तन तथा 11 बजे भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रधालुओं ने प्रसादी पाई। इस मौके पर किशनग? बास से बास कृपाल नगर तक जगह-जगह भण्डारों एवं मीठे पानी की प्याउ भी लगाई गई। दर्जनों ध्वजा यात्राओं सहित श्रधालु मेले में पहुंचे और मन्नत मांगी। श्रीश्याम विकास समिति की ओर से भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। ये श्रीश्याम बाबा मन्दिर से प्रारम्भ होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस श्रीश्याम बाबा मन्दिर पहुंची। जिन्हें देखने लोगों का सैलाब उमड़ा।