18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोर उखाड़ ले गए 1 लाख 10 हजार 900 रुपए से भरा एटीएम

रोज की तरह गार्ड एटीएम रूम बंद कर घर चला गया
2 min read
Google source verification
चोर उखाड़ ले गए 1 लाख 10 हजार 900 रुपए से भरा एटीएम

चोर उखाड़ ले गए 1 लाख 10 हजार 900 रुपए से भरा एटीएम

अलवर/राजगढ़. अलवर-महावीरजी स्टेट हाइवे स्थित पिनान के बाइपास चौराहा के पास नकदी से भरे एटीएम को शुक्रवार रात अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। एटीएम में एक लाख 10 हजार 900 रुपए थे।
पुलिस ने बताया कि ढेहडान का बास पिनान निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र विशनलाल सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि पिनान बाइपास बस स्टैण्ड पर नत्थूराम प्रजापत की दुकान में टाटा इंडिकैश एटीएम लगा रखा है। उक्त एटीएम में वह कैश डालने व गार्ड का कार्य करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एटीएम बंद करने से पहले कैश स्लीप में एक लाख दस हजार नौ सौ रुपए शेष थे। उसके बाद वह शटर को लॉक करके प्रतिदिन की भांति अपने घर पर चला गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे एटीएम खोलने के लिए आया तो शटर का लॉक टूटा हुआ था तथा एटीएम मशीन गायब थी। एटीएम की मशीन को अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। इसकी सूचना उसने राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद सामरिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
कोतवाल विनोद सामरिया ने बताया कि टाटा इंडिकैश के एटीएम को उखाडकऱ ले जाने की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाकार मुआयना करवाया। एटीएम में करीब एक लाख दस हजार नौ सौ रुपए थे। एटीएम उखाडकऱ ले जाने की सूचना पाकर जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम पिनान पहुंची तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया व स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाई।


एटीएम के सामने चौपहिया वाहन के टायरों के निशान
ओमप्रकाश सैनी एटीएम गार्ड का कहना है कि शनिवार सुबह एटीएम खोलने आया तो शटर टूटी हुई मिली तथा दुकान के सामने चौपहया वाहन के टायरों के निशान बने हुए थे। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि गत तीन जुलाई की रात को पिनान बाइपास बस स्टैण्ड पर खोहरा मलावली मार्ग पर दुर्गा जनरल स्टोर की दुकान में चोर लाखों रुपए का सामान चोरी कर ले गए, जिसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।