
तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी।
बड़ौदामेव. कस्बे के समीपवर्ती शीतल के रूपारेल नदी पुलिया पर बुधवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक के टक्कर मार दी। जिससे इस पर सवार तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई तथा दो गंभीर घायल हो गए। जिनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
थानाधिकारी बनेसिंह मीणा ने बताया कि गोविन्दगढ़ के टिकरी निवासी मोहित (18) पुत्र कश्मीर चंद, सुरेश कुमार (18) पुत्र रामेश्वर व अजय राजपूत (19) पुत्र यशवंत सिंह एक बाइक पर सहजपुर स्थित आईटीआई कॉलेज में पढ़ने के लिए जा रहे थे। रास्ते में शीतल की रूपारेल नदी के पास तेज रफ्तार ट्रक के पीछे से बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में मोहित पुत्र कश्मीरचंद निवासी टिकरी की मौके पर ही मौत हो गई, वही घायल सुरेश कुमार व अजय को एम्बुलेंस से बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां एक छात्र की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों की ओर स दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
27 Mar 2024 05:01 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
