9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेहंदीपुर बालाजी जा रहे दो यात्रियों सहित तीन की मौत

यात्रियों की वैन खड़े ट्रक से टकराई

2 min read
Google source verification
मेहंदीपुर बालाजी जा रहे दो यात्रियों सहित तीन की मौत

मेहंदीपुर बालाजी जा रहे दो यात्रियों सहित तीन की मौत

अलवर. किशनगढ़बास क्षेत्र में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे यात्रियों की वैन शुक्रवार देर रात ग्राम बम्बोरा गेट के पास सडक़ किनारे खड़े केंटरा ट्रक से टकरा गई। इस सडक़ हादसे में वैन में सवार दो यात्रियों एवं केंटरा में प्याज फालर लदान कर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सहायक उपनिरीक्षक दारासिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे वैन में सवार होकर एक महिला सहित चार लोग मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम बम्बोरा गेट के पास वैन सडक़ किनारे खड़े केंटरा ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मंजू देवी उर्फ अनीता (35) पत्नी जयसिंह कुम्हार निवासी जाटूसाना, थाना कोसली, जिला रेवाड़ी हरियाणा व आशीष उर्फ भाण्डू (32) पुत्र रमेश मेघवाल निवासी शादीपुर, थाना कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान सडक़ किनारे खड़े केन्टरा ट्रक में प्याज के फालर लदान कर रहा युवक नसरुद्दीन पुत्र सफेदा निवासी चोरबसई थाना किशनगढ़बास भी हादसे का शिकार हो गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सडक़ दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर तीनों मृतकों के शवों एवं दो घायल युवकों को किशनगढ़बास चिकित्सालय पहुंचाया। मृतकों के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया तथा घायल वैन के चालक युवक विनोद कुमार ( 38) पुत्र मातूराम मेघवाल व कपिल कुमार (30) पुत्र सुबेसिंह मेघवाल निवासी गुडिय़ानी, थाना कोसली, जिला रेवाड़ी हरियाणा अलवर चिकित्सालय रेफर किया गया जहां से घायलों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित किया। परिजनों के आने के बाद शनिवार सुबह तीनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।