7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

पर्यटन दिवस: संग्रहालय में पर्यटकों ने देखे हथियार व राजा-महाराजाओं की पोशाक, दिनभर रही भीड़,देखे वीडियो

संग्रहालय में आने वाले लोगों के लिए एक म्यान में दो तलवार, पेडल में गियर वाली साइकिल, उल्कापिंड, टाइगर व रीछ आदि आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा पर्यटकों ने संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र, प्राचीन दुर्लभ मूर्तियां, शस्त्र, राजा-महाराजाओं की पोशाक, सिंहासन सहित अन्य वस्तुएं भी देखी।

Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Sep 27, 2023

अलवर. विश्व पर्यटन दिवस बुधवार को मनाया गया। इस अवसर पर पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से अलवर संग्रहालय में प्रवेश नि:शुल्क रहा। जहां बड़ी संख्या में पर्यटक संग्रहालय देखने पहुंचे। संग्रहालय में आने वाले लोगों के लिए एक म्यान में दो तलवार, पेडल में गियर वाली साइकिल, उल्कापिंड, टाइगर व रीछ आदि आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा पर्यटकों ने संग्रहालय में विभिन्न प्रकार के वाद्ययंत्र, प्राचीन दुर्लभ मूर्तियां, शस्त्र, राजा-महाराजाओं की पोशाक, सिंहासन सहित अन्य वस्तुएं भी देखी। इस बीच लोगों ने अपने मोबाइल में कुछ यादगार फोटो भी लिए। पर्यटन विभाग की ओर से संग्रहालय में पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।