अलवर के गरुवार सुबह रूपबास पुलिया के पास झोपड़ी रोड पर एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान गाजूकी निवासी रामवतार पुत्र रघुवीर सैनी उम्र 30 वर्ष हुई है। मृतक रामवतार फूल बेचने का काम करता है, वह अलवर मंडी में फूल बेचने आ रहा था, तभी रूपबास के पास बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। सुबह करीब 7 बजे बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर रूपबास पुलिया पर जा रहे थे, अचानक बाइक सवार की ट्रैक्टर से भिडं़त हो गई। बाइक सवार रामवतार ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।