5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

अलवर में हनुमान सर्किल के पास सड़क में धंसा ट्रक, देखें वीडियो 

हनुमान सर्किल से 500 मीटर आगे एक डंपर धंस गया। डंपर में डस्ट भरा हुआ था और सड़क के नीचे धंसने से 25 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया।

Google source verification

अलवर

image

Anshum Ahuja

Jan 13, 2025

अलवर जिले में नेशनल हाइवे 248A पर एक बड़ी दुर्घटना हुई, जब हनुमान सर्किल से 500 मीटर आगे एक डंपर धंस गया। डंपर में डस्ट भरा हुआ था और सड़क के नीचे धंसने से 25 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा बन गया। हादसे में डंपर का अगला हिस्सा ऊपर और पिछला हिस्सा नीचे धंस गया, जिससे ड्राइवर की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हाईवे ढाई साल पहले 118 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। आशंका है कि इस हाईवे पर घटिया निर्माण के कारण यह दुर्घटना हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी के चलते यह हादसा हुआ है, जो प्रशासन और ठेकेदार की लापरवाही को उजागर करता है।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और रोड के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई लेकिन स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रोड धंसने का मुख्य कारण घटिया निर्माण सामग्री लगाना है। लोगों ने पूर्व जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया पर भी सवाल उठाए और कहा उनके समय में यह रोड बना था। लेकिन जब रोड बना तो उन्होंने सड़क पर लगने वाली निर्माण सामग्री को नहीं देखा।

यह भी देखें:
VIDEO: नेशनल हाईवे पर डंपर धंसा… बना गहरा गड्ढा, देखें वीडियो