- कैरवाजाट गांव के समीप शुक्रवार दोपहर हुई थी घटना
अलवर. एमआइए थाना इलाके के कैरवाजाट गांव के समीप शुक्रवार को झुलसी महिला की देर रात जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। दरअसल, महिला ने स्वयं को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई थी। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से इसकी पुष्टि हो चुकी है। प्रथम दृष्टया पुलिस जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का सामने आया है। वहीं, आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। जिसकी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।