
मालाखेड़ा (अलवर)। लोक परिवहन की बस व कार की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में महिला व एक बच्ची सहित दो की मौत हो गई, जबकि 11 जने घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से हाइवे पेट्रोलिंग गाड़ी से अलवर सामान्य अस्पताल व अन्य प्राइवेट अस्पताल भिजवाया गया।
मालाखेड़ा थाना अधिकारी मुकेश ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे महुआ टोल नाके के पास अलवर की तरफ से आ रही लोक परिवहन की बस से मालाखेड़ा से अलवर की तरफ जा रही कार की आमने-सामने की हुई जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार महिला सुनीता देवी पत्नी ओमप्रकाश शर्मा 35 वर्ष निवासी तसई थाना कठूमर तथा कार में सवार टिविंकल सैनी पुत्री शैलेंद्र सैनी खदाना मोहल्ला अलवर 12 वर्ष की मौत हो गई।
टक्कर के बाद पलटी बस में पीयूष बैरवा, अंजलि मीना, सचिन मीणा, धर्मा देवी, विनोद जोगी, मोहनलाल बैरवा, बीरबल बैरवा एवं कार में सवार शैलेंद्र सैनी निंभू सैनी, जितेंद्र सैनी आदि घायल हो गए।
Published on:
15 Feb 2024 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
