13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

शहीद नायक भवानी सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण, शहीद परिवार का हुआ सम्मान

जिले के बर्डोद में शहीद नायक भवानी सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद के परिवार को सम्मानित किया गया।

Google source verification

जिले के बर्डोद में शहीद नायक भवानी सिंह चौहान की मूर्ति का अनावरण वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में शहीद के परिवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहीद की पत्नी अर्चना चौहान ने अपने पति की शहादत को अमर बनाने के लिए बर्डोद कॉलेज का नाम शहीद भवानी सिंह चौहान के नाम पर रखने और परिवार के लिए सरकारी नौकरी की मांग की।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, सैनिक कल्याण बोर्ड के चेयरमैन प्रेमसिंह बाजौर, मुंडावर विधायक ललित यादव, बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्ती राम यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंत्री संजय शर्मा ने अपने संबोधन में शहीद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी शहादत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने शहीद के परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें:
VIDEO: त्रेहान होम डेवलपर्स के अलवर सहित कई ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड