
बुधवार से शहरी सेवा शिविर का शुभारंभ हो गया है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है।
शिविर में लोगों की सुविधा के लिए कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें जाति और मूल निवास प्रमाणपत्र बनाना व वितरण, किसानों की रजिस्ट्री, गिरदावरी संबंधी कार्य, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन, जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीयन जैसी सेवाएं शामिल हैं।
इसके साथ ही सफाई व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और नई लाइट लगाने जैसे शहरी सुविधाओं से जुड़े कार्य भी शिविर के जरिए पूरे किए जाएंगे। यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध होगा।
Updated on:
17 Sept 2025 01:00 pm
Published on:
17 Sept 2025 01:00 pm
