19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर
VIDEO: विद्यालय खेडला में दूध गर्म करते समय गैस लीकेज होने से हादसा
Play video

VIDEO: विद्यालय खेडला में दूध गर्म करते समय गैस लीकेज होने से हादसा

बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती ग्राम खेडला अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय में  कुक द्वारा दूध गर्म करते समय गैस लीकेज होने से एक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय कुक हंसरा रसोई में दूध गर्म करने गई तो गैस चालू नहीं हुई। गैस चालू करने हेतु अन्य अध्यापक को बुलाने बाहर गई थोड़ी देर में […]

Google source verification

बड़ौदामेव कस्बे के समीपवर्ती ग्राम खेडला अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय में  कुक द्वारा दूध गर्म करते समय गैस लीकेज होने से एक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय कुक हंसरा रसोई में दूध गर्म करने गई तो गैस चालू नहीं हुई। गैस चालू करने हेतु अन्य अध्यापक को बुलाने बाहर गई थोड़ी देर में अध्यापक धर्मसिंह सहायता करने रसोई घर में पहुंचे तो माचिस जलाने पर गैस रिसाव से रसोई में धमाका हो गया। जिससे रसोई घर क्षतिग्रस्त हो गया और कुक हंसरा निवासी खेडला व अध्यापक धर्मसिंह निवासी चौलाई का बास झुलस गये। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव ले जाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल अलवर को रेफर कर दिया गया।