अलवर

VIDEO: एनसीसी अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में इस सत्र हेतु आयोजित होने वाली एन.सी.सी भर्ती हेतु कमान अधिकारी कार्यालय से आए एन.सी.सी अधिकारियों द्वारा विद्यार्थीयों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया।

less than 1 minute read
Aug 22, 2025

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में इस सत्र हेतु आयोजित होने वाली एन.सी.सी भर्ती हेतु कमान अधिकारी कार्यालय से आए एन.सी.सी अधिकारियों द्वारा विद्यार्थीयों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया। कमान कार्यालय से भर्ती हेतु आए अधिकारी सुशील कुमार ने विद्यार्थियों को एन.सी.सी के महत्व पर प्रकाश डाला और एन.सी.सी भर्ती हेतु आवश्यक मापदंडों के बारे में विस्तार से समझाया।


प्राचार्य डॉ के एल मीना ने अपने उद्बोधन में बताया कि एन सी सी का जीवन में बहुत ही महत्व होता है। एन.सी. सी के माध्यम से कई प्रकार की राजकीय सेवाओं में भी सीधे मौका मिलता है। कार्यक्रम के अन्त में कमान अधिकारी कार्यालय से आये हुए अधिकारियों ने प्राचार्य के साथ एन.सी.सी

कार्यालय के सामने एक पेड माँ के नाम थीम पर पौधारोपण भी किया। एन सी सी अधिकारी डॉ रतिराम जाटव ने कार्याक्रम का संचालन किया। इस दौरान प्रो. मीनाक्षी मीना, प्रो. आंचल मीना, प्रो. अनिल शर्मा, डॉ. योगेन्द्र सिंह सेहरा, कपिल देव कुण्डारा एवं अन्य प्रोफेसर उपस्थित रहे।

Published on:
22 Aug 2025 04:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर