31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : एसीबी कार्रवाई : अलवर के गोलाकाबास में चार हजार की रिश्वत लेते पुलिस चौकी इंचार्ज गिरफ्तार

मुख्यालय ने शिकायत का सत्यापन कराया। जिसमें शिकायत के सही पाए जाने पर मंगलवार को परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर चौकी भेजा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 11 Oct 2017, 6:56 AM IST

Police Chowki Incharge arrested for taking bribe of 4 thousand

Police Chowki Incharge arrested for taking bribe of 4 thousand

अलवर. गोलाकाबास.

एसीबी जयपुर ग्रामीण ने मंगलवार को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गोलाकाबास चौकी इंचार्ज ब्रजमोहन कटारा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कटारा ने झगड़े के एक मामले में चालान पेश करने के एवज में रिश्वत मांगी थी।

एसीबी जयपुर ग्रामीण (मुख्यालय) के सीआई. रणजीत सिंह ने बताया कि गोलाका बास निवासी नाथूराम का २१ अगस्त को पड़ोसियों से झगड़ा हो गया। जिसका मामला थाने में दर्ज नहीं हुआ। इस पर नाथूराम ने न्यायालय के जरिए मामला दर्ज कराया, जो टहला थाना में मुकदमा नं 317/17 में दर्ज किया गया। इस मुकदमे की जांच गोलाकाबास चौकी इंचार्ज एवं हैडकांस्टेबल ब्रजमोहन कटारा कर रहा था।

चौकी इंचार्ज ने परिवादी से मुकदमे में कार्रवाई एवं चालान पेशी के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत की मांग की। बाद में दोनों के बीच चार हजार रुपए में सौदा तय हुआ। मामले की शिकायत नाथूराम ने ब्यूरो मुख्यालय को दी। इस पर मुख्यालय ने शिकायत का सत्यापन कराया। जिसमें शिकायत के सही पाए जाने पर मंगलवार को परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर चौकी भेजा गया।

जहां चौकी इंचार्ज ने उससे रिश्वत के चार हजार रुपए लेकर अपनी पेंट की जेब में रख लिए। इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे दबोच रिश्वत की राशि उसकी पेंट की जेब से बरामद कर ली। सीआई के अनुसार रिश्वत लेते गिरफ्तार हैडकांस्टेबल कटारा को बुधवार को एसीबी न्यायालय अलवर में पेश किया जाएगा।

पांच जनों के हत्या के आरोपित हनुमान को उदयपुर लेकर गई पुलिस


अलवर के शिवाजी पार्क में पांच जनों की हत्या के आरोपित एवं मृतक बनवारी की पत्नी संतोष के प्रेमी हनुमान को शिवाजी पार्क थाना पुलिस मंगलवार को उदयपुर लेकर गई। जहां हनुमान की निशानदेही पर पुलिस ने उसके किराए के कमरे से हत्या के बाद धर्मकांटे के पास छोड़ी स्कूटी की चाबी सहित उदयपुर जाने का टिकट बरामद किया।

पुलिस को यहां कचरे में महिला का कटा-फटा बैग भी मिला, जिसे हत्या के बाद हनुमान संतोष से मांगकर ले गया था। इसके अलावा पुलिस ने कमरे से हत्या के दौरान पहने हनुमान के कपड़े, जूते सहित मोबाइल आदि भी बरामद किया। शिवाजी पार्क थाना प्रभारी विनोद सामरिया ने बताया कि पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे हत्या के आरोपित हनुमान को लेकर पुलिस मंगलवार को उदयपुर पहुंची। हनुमान यहां शारीरिक शिक्षक की पढ़ाई कर रहा था और आजाद नगर में किराए का कमरा लेकर रहता था।