30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : क्या वजह रही कि परनामी को इस मुद्दे पर इतनी दलीलें देनी पड़ी, जानें प्रदेशाध्यक्ष के इस बयान को

जय शाह ने कारोबार के लिए वाणिज्यिक शर्तों पर प्रोपर्टी मोरगेज कर ऋण लिया और ब्याज आदि का भुगतान के अलावा आयकर की रिटर्न भरी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

aniket soni

•

Updated: 10 Oct 2017, 5:08 PM IST

prospect had to give so much argument on this issue

prospect had to give so much argument on this issue

अलवर.

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पुत्र जय शाह पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया। उन्होंने कांग्रेस पर शुचिता की राजनीति नहीं करने का भी आरोप लगाया। परनामी सोमवार को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।







भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह गुजरात व अन्य चुनाव जीतने के लिए भ्रामक प्रचार कर रही है, जबकि जय शाह का कारोबार वाणिज्यिक मापदण्डों पर पूरी तरह वैध है। जय शाह ने कारोबार के लिए वाणिज्यिक शर्तों पर प्रोपर्टी मोरगेज कर ऋण लिया और ब्याज आदि का भुगतान, लेन-देन भी चेक से करने के अलावा आयकर की रिटर्न भरी।

उन्होंने कांग्रेस और विपक्ष के अन्य दलों को खुद की गिरेबां में झांकने की सलाह देते हुए दावा किया कि भाजपा के नेता पारदर्शिता से कार्य करते हैं। कांग्रेस को अब तक भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने का मौका नहीं मिला, इसलिए वह झूठे आरोप लगा रही है। जबकि खुद कांग्रेस पर हजार करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार का आरोप है और उसके कई नेता भ्रष्टाचार मामले में जेल जा चुके हैं। जय शाह के कारोबार में एकाएक वृद्धि के सवाल पर उन्होंने कहा कि कम्पनी का टर्न ओवर बढऩे से लाभ गुणात्मक रूप से बढ़ा, इस कारण लाभ में वृद्धि हुई।

जय शाह न्यायालय में दर्ज कराएंगे मामला


परनामी ने कहा कि जय शाह उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वालों पर १०० करोड़ का दीवानी व मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे। उन्होंने मामले की जांच के सवाल पर कहा कि न्यायालय में मामला दर्ज कराने के बाद जांच खुद ही हो जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री सोमवार को आधा घंटा देरी से अलवर पहुंची। वे हैलीकॉप्टर से अलवर आईं, मोतीडूंगरी स्थित केन्द्रीय विद्यालय के ग्राउण्ड में हैलीपेड बनाया गया। हैलीपेड पर जिले में प्रभारी मंत्री गजेन्द्र खींवसर, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग मंत्री अरूण चतुर्वेदी, श्रम एवं नियोजन विभाग मंत्री डॉ जसवंत सिंह यादव, सामान्य प्रशासन मंत्री हेमसिंह भड़ाना, अन्तरराज्यीय जल विवाद निराकरण समिति के अध्यक्ष रोहिताश्व शर्मा, संसदीय सचिव ओमप्रकाश हुडला, राजस्थान युवा बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव सहित भाजपा विधायक एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से सुबह १०.१५ बजे अलवर पहुंची।