
अलवर के कॉमर्स कॉलेज कैंपस में मंगलवार रात फिर से अजगर निकला। अजगर एक पेड़ से लिपटा हुआ था। जब गार्ड ने देखा तो इसकी सूचना प्राचार्य सत्यभान यादव को दी। मौके पर प्राचार्य पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू टीम को फोन किया। मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंच गई।
रेस्क्यू टीम के सदस्य कपिल सैनी ने बताया कि कॉलेज में पहले जो अजगर निकला था उसी प्रजाति का यह भी है। इसका वजन करीब 5 किलो है और लंबाई तीन से चार फीट है। कॉमर्स कॉलेज में 9 सितंबर को करीब 10 फीट लंबा अजगर निकला था। इस मौके पर अमित सैनी, धर्मवीर सैनी, मोहित, अंकुर और गार्ड मौजूद रहे।
Published on:
17 Sept 2025 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
