28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पानी की टंकी पर चढ़े

कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। शनिवार को बांदीकुई के पास कोलाना गांव में अलवर के छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए।
less than 1 minute read
Google source verification

पानी की टंकी पर चढ़े छात्र

कॉलेज के छात्रों ने छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया। शनिवार को बांदीकुई के पास कोलाना गांव में अलवर के छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए। उनका कहना है कि सरकार की चुप्पी और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।


छात्रों ने बताया कि वे एक दिन पहले अलवर से पैदल मार्च करते हुए जयपुर की ओर निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद छात्रों ने कोलाना गांव में पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र नेता हार्दिक वर्मा, विनोद जाटव और अंकित गुर्जर ने कहा कि वे छात्रसंघ चुनाव की बहाली की लोकतांत्रिक मांग कर रहे हैं,

लेकिन प्रशासन और पुलिस उन्हें डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि अब तक कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर पूरी तरह चुप है। छात्रों का कहना है कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली चाहते हैं और अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।