पांडुपोल नाहर शक्ति क्षेत्र में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद सुकड़ी नदी में पानी का इतना तेज बहाव दो दशकों बाद दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले 18-20 वर्षों में कम बारिश हुई थी। इस बार नदी पूरे उफान पर बह रही है। किसानों में खुशी है कि इस बार जलस्तर बढ़ने से हैंडपंप और ट्यूबवेल फिर से काम करेंगे। फसल नुकसान होने पर भी उन्हें कोई दुख नहीं, क्योंकि आने वाली रबी फसल बेहतर होगी।किसान लेखराज मंतूराम भगवान सहाय इंद्रमल हजारीलाल ईश्वर सिंह ताराचंद राहुल सिंह देवी सिंह गणपत सिंह प्रमोद सिंह ने बताया बड़े बुजुर्ग कहते आए हैं बारिश और संतान ईश्वर की देन है यह जितने भी होती है वह लाभदायक ही होती है।