31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भाजपा के महंत बालकनाथ को लेकर दिया बयान, बोले- बाबा संसद में क्या चिमटा बजाएगा

राजस्थान सरकार में पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अलवर में कांग्रेस की जनसभा के दौरान यह बयान दिया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 19, 2019

Vishvendra Singh Statement On Bjp Candidate Mahant Balak Nath

पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने भाजपा के महंत बालकनाथ को लेकर दिया बयान, बोले- बाबा संसद में क्या चिमटा बजाएगा, देखें वीडियो

अलवर. अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यंत्री अशोक गहलोत व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री रोड शो के बाद लौट गए, इसके बाद सुभाष चौक पर कांग्रेस की ओर से सभा का आयोजन किय गया।
सभा में कांग्रेस की ओर से सबसे पहले पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने जनता को संबोधित किया। विश्वेन्द्र ने कहा कि मैं पिछली बार इस मंच से कहकर गया था, बाबाजी को जिता रहे हों, चिमटा बजाएगा क्या लोकसभा में?, और चिमटा की बजाया, अब फिर बाबाजी आ गया सामने। बाबाजी का काम है मंदिर की पूजा करो। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में खुलेआम पैसे लुटाने का भी आरोप लगाया। विश्वेन्द्र ने कहा कि प्रदेश में इस समय कांग्रेस की सरकार है व जितेंद्र सिंह को जिताने का लाभ अलवर को मिलेगा, राजस्थान की सभी सरकारी बड़ी योजना अलवर में शुरू होगी व लोगों को लाभ मिलेगा।

विश्वेन्द्र ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के ऊपर अत्याचार किए। विश्वेन्द्र ने कहा कि केन्द्र सरकार ने झूठ बोलने का ठेका ले रखा है। विश्वेन्द्र ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मंदिर के नाम पर जनता को बेव कूफ बनाया। मैं भी चाहता हूं कि मंदिर बने, लेकिन इसके लिए मस्जिद तोडऩे की क्या जरुरत है। विश्वेन्द्र ने कहा कि भाजपा ने 15 लाख देने की बात कही थी, लेकिन किसी के खाते में पैसे नहीं आए, दो करोड़ रोजगार की बात की थी, किसी को रोजगार नहीं मिला। वहीं कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि बाबा बालकनाथ कहते हैं कि मैं महंत चांदनाथ का सपना पूरा करने आया हूं, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि उनका सपना क्या था। ना बाबा अलवर आए, ना ही सांसद निधी के पैसे अलवर की जनता के लिए खर्च किए।