6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर

80 प्रतिशत पार ले जाना है मतदान, मतदाताओं को जगाने निकले युवा, देखें वीडियो

प्रदेश और जिले में विधानसभा चुनाव में युवा वोटर्स की भूमिका पर हर पार्टी की नजर है। जिले में इस बार लाखों नए वोटर्स जोड़े गए हैं। जो पहली बार विधानसभा का मतदान करेंगे।

Google source verification

अलवर

image

jitendra kumar

Oct 22, 2023

प्रदेश और जिले में विधानसभा चुनाव में युवा वोटर्स की भूमिका पर हर पार्टी की नजर है। जिले में इस बार लाखों नए वोटर्स जोड़े गए हैं। जो पहली बार विधानसभा का मतदान करेंगे।

वहीं राजर्षि महाविद्यालय में शनिवार को राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाया जा रहा लोकतंत्र के लिए शपथ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने मतदान करने और अपने निजी संबंधियों को मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसमें बताया गया कि मतदान लोकतंत्र के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और मतदाताओं की इसमें क्या भूमिका होती। लोकतंत्र को किस प्रकार से मजबूत किया जा सकता है, इस पर बात की गई।

मतदान के लिए निकाली रैली, लिया संकल्प : राजर्षि महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से मतदान के प्रति जागरुकता का संदेश देने के लिए विद्यार्थी अपने हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे जिन पर संदेश लिखे हुए थे। विद्यार्थियों ने जागरुकता रैली निकाली। इसमें महाविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें विद्यार्थियों ने देश के मतदाता हैं, वोट देना आता है, अपनी ही सरकार है, वोट देना आता है, आदि नारे लगाए। इसके बाद सभी विद्यार्थियों से संकल्प पत्र भरवाए गए। महाविद्यालय के 500 से अधिक छात्रों ने संकल्प पत्र भरे। रैली में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गोपीचंद पालीवाल ने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

ये रहे मौजूद : इस मौके पर डॉ महावीर सिंह, डॉ उपेन्द्र सिंह, चन्द्रभान मीणा, डॉ अखिलेश कुमार, दुर्गा मीना, पीके सेठी, डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डॉ पवन अग्रवाल, शहनवाज खान आदि मौजूद रहे।