24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5400 करोड़ रुपए से राजस्थान के 172 गांवों में पहुंचेगा पानी, नदी में भी आएगा पानी

5400 करोड़ से अलवर-भरतपुर चंबल योजना स्वीकृत कर तिजारा के 172 गांवों में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। अलवर की रूपारेल नदी में भी अब पानी आएगा इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 8 Jul 2025, 11:51 AM IST

Photo- Social Media

भिवाड़ी। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में सीएम भजनलाल शर्मा भागीरथ के समान आए हैं। 5400 करोड़ से अलवर-भरतपुर चंबल योजना स्वीकृत कर तिजारा के 172 गांवों में पीने का पानी पहुंचाया जाएगा। अलवर की रूपारेल नदी में भी अब पानी आएगा इसका प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। जब हम चुनाव लड़ने आए तब लोगों ने कहा कि भिवाड़ी का विकास नहीं होता, यह विकास के लिए कई एजेंसी हैं, अलग विभाग हैं।

एक एजेंसी की जरूरत बताई। सीएम ने सीएस, उद्योग सचिव को यहां भेजा। गवर्नर भी यहां बैठक लेने आए। इसका परिणाम यह हुआ कि अब भिवाड़ी विकास प्राधिकरण बनेगा, जिसमें नीमराणा बहरोड़ तक का क्षेत्र आएगा। जल्द ही भिवाड़ी बुलाकर स्टेडियम का उद्घाटन कराएंगे।

बाबा मोहनराम काली खोली में 102 हेक्टेयर में नगन वन तैयार होकर पहाड़ी को हराभरा किया जा रहा है। भिवाड़ी जलभराव की समस्या पर भी पूरी तरह काबू पा लिया जाएगा। भिवाड़ी जिला अस्पताल का काम भी जल्द पूरा होने जा रहा है। भिवाड़ी में सफाई व्यवस्था के लिए भी विस्तृत प्लान तैयार किया है। जो विभाग अलग-अलग सफाई कर रहे थे, अब एक साथ सभी की सफाई होगी।

तिजारा के सपने सीएम पूरा करेंगे

विधायक बालकनाथ योगी ने कहा कि हमारे क्षेत्र के कुछ सपने हैं जिन्हें सीएम आने वाले समय में जरूर पूरा करेंगे। विधायक ने मिलकपुर से काली खोली रास्ते का निर्माण कॉरीडोर के रूप में कराए जाने की मांग रखी, प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण, बायपास पर जल भराव दूर करने पंप स्टेशन से पानी बरसाती नाले में ले जाने के बारे में बताया।

सभा में ये रहे उपस्थित

मंच पर मंत्री संजय शर्मा, विधायक सुखवंत सिंह, अध्यक्ष महा सिंह चौधरी, अशोक गुप्ता, जिला प्रमुख बलवीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत यादव, मामन यादव, मंजीत चौधरी, जयराम जाटव, हेम सिंह भड़ाना, बनवारी लाल सिंघल, पूर्व सभापति संदीप दायमा, मोहित यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।