इस बीच राजस्थान के 3 जिले ऐसे हैं, जहां आगामी 9 जुलाई तक आंधी, बारिश और मेघगर्जन के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने 5 से 9 जुलाई के दौरान श्रीगंगानगर, बीकानेर और जैसलमेर जिलों के लिए किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। इस बीच 6 जुलाई को भरतपुर और धौलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को बारां और झालावाड़ में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।