
representative picture (patrika)
राजस्थान में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में सक्रिय हुए नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण पिछले कुछ दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही जारी है, जिससे तपती गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत मिली है।
बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओं के चलते राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर की चुभती धूप अब नरम पड़ गई है, वहीं सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास अभी भी बरकरार है। मौसम के इस बदले रूप ने मार्च के महीने में भी सुहावने मौसम का अहसास करा दिया है।
मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से अलवर और आसपास के जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शेखावाटी और उत्तरी राजस्थान के जिलों में भी धूल भरी हवाओं के साथ छींटे पड़ने के आसार हैं।
Published on:
17 Mar 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
