2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाइटेंशन लाइन के टूटने से गेहूं की फसल आग से हुई राख

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Shyam Sunder Sharma

•

Updated: 10 Apr 2024, 12:58 AM IST

हाइटेंशन लाइन के टूटने से गेहूं की फसल आग से हुई राख

हाइटेंशन लाइन के टूटने से गेहूं की फसल आग से हुई राख

बर्डोद कस्बा स्थित गोकुल वाली ढाणी निवासी अमर सिंह सैनी के खेत में मंगलवार सुबह ग्यारह हजार केवी की लाइन टूटने के कारण खेत में रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। पता चलने पर लोगों ने विद्युत कर्मचारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। साथ ही ग्रामीण भागीरथ प्रसाद, अमर सिंह, गिर्राज प्रसाद, सहित अन्य ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पाया।


खेत मालिक और पडोसियों ने आपसी सहयोग से गेहूं की फसल को आग लगने वाली जगह से दूर किया। आग से गेहूं की पूली राख हो गई। मौके पर पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत का कार्य किया। नगर परिषद बहरोड़ की दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग बुझा ली गई। समीप अलवर बहरोड़ मुख्य राजमार्ग स्थित ग्राम पंचायत कारोडा निवासी सुबे सिंह यादव, पुत्र रामनिवास यादव के खेत (नदी के समीप) में भी बिजली की लाइन टूटने के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। करीब एक बीघा की फसल राख हो गई। आग की जानकारी लगने के बाद मौके पर लोगों का आना-जाना लगा रहा।


नालपुर पहाड़ी क्षेत्र में लगी आग
बर्डोद कस्बे के के समीपवर्ती नालपुर पहाडी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को आग लग गई। आग की घटना में पहाड़ी क्षेत्र में उगे पेड पौधे, झाडिय़ां राख हो गई। क्षेत्र से उठती धुआं के गुब्बार और आग की लपटों से क्षेत्रीय लोगों को आग लगने की जानकारी लगी। लोगों ने आग लगने की सूचना बहरोड़ प्रशासन को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहरोड़ और खैरथल की फायर ब्रिगेड की टीम ने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गौरतलब है प्रति वर्ष उक्त जगह पर आग लगने की घटना होती है। जिससे क्षेत्रीय लोग भी परेशान हैं।