5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने चुराई सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद

पीडि़त व्यापारी ने पुलिस को दी शिकायत

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Mar 13, 2024

ज्वेलर्स की दुकान से महिला ने चुराई सोने की चेन, वारदात सीसीटीवी में कैद

ज्वेलर्स की दुकान पर बैठी महिलाएं

खैरथल क्षेत्र की ज्वेलर्स दुकान में ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने गल्ले से सोने की चेन पार कर दी। महिला ने मु_ी में दबाकर चेन उठाई और अंदर रख ली। इस दौरान उसके साथ आई अन्य महिलाओं ने दुकान मालिक को अपनी बातों में उलझाए था। चोरी का पता चेन गिनने पर हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
दुकान मालिक मनोज कुमार सोनी ने बताया कि रेलवे फाटक के पास राजीव मार्केट के समीप उसकी तिरूपति ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। जहां सोमवार देर शाम को चार महिलाएं आई थी। चारों महिलाएं दो-दो का ग्रुप बनाकर दुकान में बैठ गई और ज्वेलरी देखने लगी। तभी एक महिला ने दुकान के गल्ले में रखी सोने की चेन चोरी कर ली। इसके बाद चारों महिलाएं बिना कुछ खरीदे दुकान से चली गई।
इस पर दुकान मालिक को उन पर शक हो गया। उन्होंने सोने की चेन देखी तो एक नहीं थी। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो चेन चुराने की वारदात दिखी। घटना और आरोपी दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।