29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने टीटीई व सिपाही पर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप, परिजनों ने किया जंक्शन पर हंगामा

महिला ने कोच के टीटीई और आरपीएफ सिपाही पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए परिजनों को उसकी सूचना दी।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

May 13, 2018

 TTE and police man

अलवर। उदयपुर से हरिद्वार ट्रेन में शनिवार रात करीब एक बजे एक महिला अपने 16 साल के बच्चे के साथ जनरल टिकट पर आरक्षण श्रेणी के डिब्बों में सफर कर रही थी। इस दौरान महिला ने कोच के टीटीई और आरपीएफ सिपाही पर छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए परिजनों को उसकी सूचना दी।

इस पर परिजनों ने अलवर जंक्शन पर हंगामा किया व टीटीई व सिपाही के साथ मारपीट की। हंगामे का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। वहीं रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि दोनों की डॉक्टरी जांच करा ली गई है। दोनों नशे में नहीं थे, टीटीई ने जुर्माना देने की बात कहीं, इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि वह उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही थी व उसे अलवर जाना था। शनिवार देर रात को आरपीएफ सिपाही भीम सिंह मीणा व टीटीई पप्पू कुमार उससे बदतमीजी करते हुए अश्लील हरकतें की।

महिला का आरोप था सिपाही नशे में धुत्त था। घटना का पता चलने पर परिजन अलवर स्टेशन पहुंच गए। परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल की मदद से दोनों को ट्रेन से उतार लिया और हंगामा कर दिया। विवाद बढऩे पर परिजनों और भीड़ ने टीटीई व पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।

सूचना पर आरपीएफ थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और टीटीई व आरपीएफ के जवान को भीड़ से बचाकर थाने में बिठाया। टीटीई ने महिला के पास टिकिट नहीं होने की बात कहीं तो महिला उसको टिकिट भी दिखा दिया। इस पर टीटीई ने सफाई दी कि महिला के पास जनरल डिब्बे का टिकिट था और वह स्लीपर कोच में यात्रा कर रही थी। इसलिए महिला को दौसा में कोच चेंज करने के लिए कहा तो, उसने बांदीकुई में कोच चेंज करने की बात कहीं। टीटीई फाइन लगाने की बात कहीं तो महिला आरोप लगाने लगी।

महिला के परिजनों ने रविवार को अलवर जंक्शन पर आरपीएफ थाने में पहुंचकर हंगामा किया। दिनभर यह सिलसिला चलता रहा। रेलवे के उच्च अधिकारी इस पूरे मामले की जांच करने में लगे हैं। रेलवे की तरफ से इस सम्बंध में एक सूचना भी जारी की गई। उसमें स्टाफ के नशे में नहीं होने व महिला पर जुर्माना नहीं देने का आरोप लगाया गया है।