
सिर में गोली मार कर युवक की हत्या
अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के भगवाड़ी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का श्मशान घाट के पास बने कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार देर रात को चार लोगों ने गांव के मनदीप उर्फ सोनू पुत्र विक्रम कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी सुबह घुमने गए लोगों को तब लगी जब वे श्मशान घाट के पास बने तिबारे के पास से गुजर रहे थे तब अचानक लोगों की नजर तिबारे में पड़े खून पर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गांव के ही मनदीप उर्फ सोनू का शव खुन में लथपथ पड़ा हुआ था और उसके शरीर से अधिकतर खून सिर से बाहर निकल गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों व पुलिस को दी। ऐसे में सुबह नौ बजे बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं ओर शव को कब्जे में लेकर बहरोड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
डीएसपी मदनलाल रॉयल ने बताया कि भगवाड़ी खुर्द निवासी विक्रम कुमार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसके बेटे मनदीप उर्फ सोनू को बुधवार देर रात को फोन कर घर से किसी व्यक्ति ने बाहर बुलाया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। वहीं जब उन्होंने उसके ताऊ के लडक़े व साथ रहने वाले लडक़ों से पूछा तो उन्होंने बताया कि वह गांव में ही श्मशान घाट पर बैठा है। ऐसे में परिजन भी निश्चित हो गए कि वह कहीं नहीं गया है रात को घर आ जायेगा। मृतक युवक के परिजनों ने घटना को लेकर चार बदमाश निभोर निवासी महेंद्र गुर्जर उर्फ टाइगर,भगवाड़ी खुर्द निवासी जयंत, अंकित व एक अन्य बदमाश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है। इन्ही पर सर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को इस मामले में हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
बन रहे एक दूसरे की जान के दुश्मन
मंगलवार रात को गोलावास निवासी भीम के पैर में गोली मारने वाले, भगवाड़ी निवासी मनदीप के सिर में गोली मारकर हत्या करने वाले बदमाश कभी एक साथ ही नजर आते थे, लेकिन अब दोस्त ही आपस में ही एक दूसरे की जान के दुश्मन बने हुए है।
दोस्ती में मिला धोखा
मृतक ने बुधवार देर रात को व्हाट्सएप स्टेटस पर अपना स्टेटस अपडेट किया और लिखा कि दोस्ती में मिला धोखा, दोस्तों ने दिया। इस स्टेटस को देख कर लोग अलग अलग तरह के कयास लगा रहे है।
हथियार खरीदने के लिए गया था, कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि मृतक युवक बदमाशों से हथियार खरीदने के लिए गया था। जिसके पास पैसे भी थे तो बदमाशों ने सोचा की हथियार भी नहीं देना पड़े और पैसे भी मिल जाए। जिसको लेकर देर रात तक एक साथ बैठे रहे और रात ग्यारह से बारह बजे के बीच युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से उसका मोबाइल, दो लाख रुपए लेकर फरार हो गए।
20 दिन बाद बहन की शादी
जानकारी के अनुसार 20 दिन बाद देवउठनी एकादशी पर मृतक की बहन शादी है। शादी में देने के लिए वह बुलेट बाइक खरीदने के लिए उसके पास दो लाख रुपए रखे हुए थे। जिन्हें भी बदमाश लूट ले गए।
दो दिन पहले भी एक को गोली मारकर किया था घायल
वहीं भगवाड़ी निवासी युवक मनदीप की हत्या के आरोपित बदमाश निभोर निवासी महेंद्र उर्फ टाइगर,भगवाड़ी खुर्द निवासी जयंत व अन्य बदमाशों ने गोलावास निवासी भीमसिंह को भी फोन कर घर के बाहर बुलाया था और उसके भी पैर में गोली मारी थी।
अपराधियों की संगत में था मृतक
मृतक मनदीप भी बदमाशों के साथ रहता था और उसके ही साथियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।
Published on:
29 Oct 2021 02:19 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
