21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ambedkar Nagar News : छेड़खानी किए तो खैर नहीं, बन गया है मजनू पिंजड़ा…पुलिस ने दी चेतावनी

अंबेडकर नगर ने अब मजनुओं की खैर नहीं, यहां अगर छेड़खानी किए तो पुलिस पिजड़े में बंद कर पूरा शहर घुमाएगी। इसके किए बकायदा एक मिनी ट्रक को तैनात किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

जिले में मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए बसखारी पुलिस ने बृहस्पतिवार को नई शुरुआत की। एसओ संतकुमार सिंह के नेतृत्व में मजनू पिंजड़ा ने बसखारी व किछौछा नगर में भ्रमण किया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि कोई युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता दिखा तो मजनू पिंजड़ा में बंद कर पहले समूचे क्षेत्र में घुमाया जाएगा इसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बीस साल पहले चला था यह अभियान

इसके साथ ही सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई।
लगभग दो दशक पहले जिला मुख्यालय पर सुर्खियों में मजनू पिंजड़ा आया था। तत्कालीन एएसपी अपर्णा गांगुली के नेतृत्व में चले मजनू पिंजड़े में ऐसे लोगों को बंद कर समूचे नगर में घुमाया जा रहा था जो कहीं न कहीं छेड़खानी करते पकड़े गए थे। हालांकि कुछ समय बाद मजनू पिंजड़ा नजर नहीं आया।

छेड़खानी पर पिंजड़े में बंद कर घुमाएंगे शहर

अब एक बार फिर मजनू पिंजड़ा की शुरुआत बृहस्पतिवार को बसखारी में की गई। एसओ संतकुमार सिंह के नेतृत्व में मजनू पिंजड़े के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने बसखारी व किछौछा नगर में भ्रमण किया। संदेश दिया कि यदि किसी ने भी युवतियों व महिलाओं के साथ छेड़छाड़ या अश्लील हरकत की तो उसे इसी मजनू पिंजड़े में बंद किया जाएगा। इसके बाद उसे पूरे बाजार में घुमाया जाएगा। बाद में कार्रवाई की जाएगी।