6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : हिंदू और मुसलमानों ने एक साथ किया योगा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के अनुसार दुनिया की पहली निःशक्त महिला एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने एक बड़े योग शिविर का आयोजन किया।

2 min read
Google source verification

image

Ankur Singh

Jun 21, 2016

yoga in ambedkarnagar

yoga in ambedkarnagar

अम्बेडकर नगर
। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के प्रोटोकाल के अनुसार दुनिया की पहली निःशक्त महिला एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा ने एक बड़े योग शिविर का आयोजन किया। जिला मुख्यालय के गणेश कृष्ण जेटली इंटर कालेज में आयोजित इस योग शिविर में हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं, प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा बहुत से लोग शामिल हुए। विशेष तौर पर मुस्लिम समाज की भी बहुत महिलाओं ने इस योग शिविर के माध्यम से योग किया। योग प्रशिक्षण के लिए स्थानीय पतंजलि केंद्र से प्रशिक्षकों की टीम बुलवाई गई थी जो युवाओं और बच्चों को लगभग 2 घंटे तक योग कराया और इससे होने वाले स्वास्थ लाभ व् बीमारियों से छुटकारा पाने का गुर भी सिखाया।


गिनीज बुक में जिले का नाम दर्ज कराने का अरुणिमा ने दिलाया संकल्प


इस योग शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एसडीएम पंकज ने अरुणिमा के इस प्रयास की काफी सराहना की। उन्होंने कहाकि इस कार्यक्रम को देख कर ऐसा लग रहा है कि यही एक माध्यम है। जिसके जरिये भारत एक बार फिर से विश्व पटल पर नंबर एक पर पहुंचेगा। उन्होंने कहाकि पिछली साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इण्डिया गेट पर 80 देशों के 35 हजार से अधिक लोगों ने एक साथ योग करके भारत का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराया था। उन्होंने लोगों का आह्वाहन करते हुए कहा कि अगर सभी लोग यह सोच लें कि अगले योग दिवस पर पचास हजार से अधिक लोग एक साथ अम्बेडकर नगर में योग करेंगे तो एक बार अम्बेडकर नगर का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज हो सकता है। एसडीएम की इन्ही बातों से प्रेरणा लेते हुए माउन्टेनर औरुणिमा सिन्हा खुद भी और सभी युवाओं से भी इस बात के लिए संकल्प दिलाया कि अगले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में 50 हजार से अधिक लोगों को एक साथ एक दिवस कराकर गिनीज बुक में जिले का नाम दर्ज कराया जाएगा।


देखें वीडियो-


मुस्लिम महिलाओं में भी योग के प्रति दिखी जागरूकता

अरुणिमा सिन्हा की सामाजिक संस्था अरुणिमा फाउंडेशन की तरफ से आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाग लिया। इनमे बहुत सारी मुस्लिम महिलायें भी रोजा रखने के बावजूद योग में शामिल हुईं द्य अरुणिमा ने कहाकि योग अच्छे जीवन की एक पद्धति है द्य इसे किसी जाति और धर्म के बंधन में नहीं बांधा जा सकता है द्य योग में शामिल बच्चों ने भी योग के माध्यम से खूब शारीरिक व्यायाम किया।


ये भी पढ़ें

image