टांडा की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहाकि वैसे तो टांडा बहुत ही शांत और सुलझा हुआ है, लेकिन कभी कभी कुछ असामाजिक तत्वों की बदमाशी से स्थिति खराब होती है, जिस पर सभी समुदाय के लोगों को चाहिए कि कुछ लोगों की शरारत का असर समाज पर न होने दें और समय रहते ही इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दें। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहाकि रमजान और ईद खुशियों का त्योहार है और इसको सभी समुदाय के लोगों द्वारा मिलाकर आपसी भाईचारे के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि अगर यह त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से निपटा तो इसमें सहयोग करने वालों को सम्मानित करने के साथ ही त्योहार पर सिवई खाने के लिए भी आएंगे। इस मौके पर कासीम अशरफ, मुजीब अहमद उर्फ सोनू, कुसुमलता सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।