पीड़ित दुकानदार ने थाने पर मुकदमा दर्ज करने की जो तहरीर दी थी, उसमें लूट, मारपीट, जान से मारने की धमकी सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना था, लेकिन पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय हीलाहवाली करते हुए एक दिन बाद मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से तहरीर बदलवा कर मुकदमा दर्ज किया, जिसमे लूट की धारा नहीं लगाई गई। फिलहाल अपराधी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।