अम्बेडकर नगर. जिले के बसखारी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक को उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने पति और एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसका खुलासा पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर करने का दावा करते हुए इस हत्याकांड में शामिल मृतक की प्रेमिका सहित तीन लोगों को जेल भेज दिया है।
मामला 3-4 मई की रात का है। जब बसखारी थाना क्षेत्र के कट्या गंजन गांव में एक दलित युवक की हत्या कर उसे खेत मे छोड़ कर हत्यारे मौके से फरार हो गए थे। सुबह युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई और इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस के अलावा पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं इस घटना के तत्काल खुलासे के निर्देश दिया।