3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पहले करवाया युवती का धर्म परिवर्तन, फिर कराई झूठी शादी, बाद में ऐसा क्या हुआ कि सकते में पड़ गए परिजन

युवती की शादी का झांसा देकर चर्च के पास्टर ने उसका धर्म परिवर्तन करा एक लाख रुपए में बेंच दिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

महोबा

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 9:53 AM IST

girl forced for dharm parivartan and marriage crime news

पहले करवाया युवती का धर्म परिवर्तन, फिर कराई झूठी शादी, बाद में ऐसा क्या हुआ कि सकते में पड़ गए परिजन

महोबा. उत्तर प्रदेश के बुन्देलखंण्ड में युवतियों का आर्थिक और शारीरिक शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला महोबा में सामने आया है जिसमें शादी का झांसा देकर चर्च के पास्टर ने युवती का धर्म परिवर्तन करा एक लाख रुपए में बेंच दिया। चर्च के पास्टर के बाद पंजाब प्रान्त के युवक के अत्याचार से परेशान युवती ने कई बार आरोपी के चंगुल से भागने का प्रयास किया। मगर दबंगों ने उसे बंधक बना मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता द्वारा किसी तरह पास्टर की धोखेबाजी की खबर परिजनों को मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और सभी ने पंजाब पहुंचकर आरोपियों के चंगुल से युवती को बाहर निकालने में सफलता हासिल की है। मांमले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दलित जाति की युवती के साथ ये घटना हुई

दरअसल शहर कोतवाली के सुभाषनगर में हिन्दू समुदाय की दलित जाति की युवती के साथ ये घटना हुई है। 2013 में दलित तुलसीदास की मृत्यु के बाद चर्च संचालक पास्टर दीपक कुमार ने परिवार पर दबाव बनाकर सभी का धर्म परिवर्तन कराकर ईसाई धर्म में शामिल कर दिया। मगर पास्टर ने इस हंसते खेलते परिवार की खुशियों को ही बर्बाद कर डाला और शादी का झांसा देने के बहाने मृतक की पुत्री वर्षा का एक लाख रुपए में भी सौदा कर डाला।

धर्म परिवर्तन कराकर एक लाख रुपए में बेंच दिया

परिजनों की मानें तो पिता की मौत के बाद गरीबी ओर लाचारी का फायदा उठाकर चर्च में रहने वाला पास्टर दीपक कुमार घर आने जाने लगा था और मेरी बेटी की शादी एक बेहतर घराने में कराने की बात करने लगा। काफी दिनों तक घर आने जाने के बाद पास्टर की बातों पर हम विश्वास करने को मजबूर हो गए। इस बात का फायदा उठाकर पास्टर ने छह माह पूर्व बेटी की शादी कराने के एवज में एक लाख रुपए की मोटी रकम वसूल ली। तो वही पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले पोस्ट पायल तहसील के बाजीगर बस्ती के वार्ड नं -1 में रहने वाले फूलचंद्र पुत्र नेमचंद्र के साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराकर एक लाख रुपए में बेंच दिया।

पीड़िता को शादी के बाद भेजा पंजाब

पीड़िता वर्षा बताती है कि शादी करने के बाद मुझे पंजाब भेज दिया गया। शादी के बाद फूलचंद्र ने मेरे साथ छह माह तक जबरन शारीरिक सबंध बनाए और दुष्कर्म किया। कई माह तक दुराचार की वारदात के बाद में गर्भवती हो गई। उसके द्वारा विरोध करने पर पति फूलचंद्र ने बताया कि उसकी उससे कोई शादी नहीं हुई है बल्कि महोबा चर्च में रहने वाले पास्टर दीपक से एक लाख रुपए में खरीदकर लाया है। उसके साथ हुए इतने बड़े धोखे की जानकारी पीड़िता ने अपने परिवार को दी। खबर परिजनों को मिलते ही पंजाब आकर पीड़िता को बंधक मुक्त कराया गया है।

परिवार को जान से मारने की धमकी

वहीं दूसरी तरफ युवती को बेंचने वाला पास्टर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दें रहा है। छह माह से गर्भवती युवती न्याय के लिए एसपी से गुहार लगाने पहुंची। पीड़िता न्याय और मदद की आस लेकर कचहरी परिसर भी पहुंची जहां अधिवक्ता शाहिद सिद्द्की द्वारा उसे न्यायालय में हर संभव न्याय दिलाए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने ने बताया कि दलित समाज की युवती के साथ धर्म परिवर्तन के बाद झूठी शादी कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मानें तो चर्च के पास्टर दीपक कुमार ने शादी के नाम युवती की मां से एक लाख रुपए ले लिए साथ ही पंजाब प्रांत के फूलचंद्र से एक लाख रुपए लेकर युवती को बेंच दिया। युवती को बंधक बना उसके साथ मारपीट के बाद जान से मारने की कोशिश की गई।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

मामले से अवगत एसपी एन० कोलांचि ने बताया कि में तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने तहरीर में चर्च के पास्टर पर पंजाब प्रांत के निवासी फूलचंद को बेचने और जबरन शारीरिक सबंध बनाने का आरोप लगाया है। आरोपी पास्टर दीपक को हिरासत में लेने के आदेश एसपी द्वारा दिए गए है तो वहीं पीड़िता के पति फूलचंद को गिरफ़्तार करने के लिए टीम गठित कर दी है। जो कल महोबा से पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के पायल गांव रवाना हो जाएगी। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।